आंगनबाड़ी सेविका के असामयिक निधन से शोक

मधेपुरा नगर परिषद् क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ला वार्ड-04 की आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी (केंद्र कोड-06) का 31 अक्टूबर की रात असामयिक निधन हो गया।

बताया जाता है कि तबियत बिगड़ने पर जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इनके पैतृक गांव रायभीड़ शंकरपुर एवं मधेपुरा के शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है, मृतका के कुशल व्यवहार एवं मधुर वाणी की लोग सराहना कर गमगीन हो जा रहे हैं। मृतका के पति विलास कुमार यादव दशकों पहले गुजर चुके हैं। मृतका अपने पीछे दो पुत्र, बहू एवं एक पुत्री को छोड़ गईं।
आंगनबाड़ी सेविका के असामयिक निधन से शोक आंगनबाड़ी सेविका के असामयिक निधन से शोक Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.