बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 7 वें दिन भी जारी रहा।
संघ के मधेपुरा जिला अध्यक्ष प्रणव प्रकाश ने बताया कि हम लोगों के मांगों की पूर्ति होने तक अनिश्चितकालीन
हड़ताल जारी रहेगा ।
जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार ने कहा कि सरकार की धमकियों से हम लोग डरने वाले
नहीं हैं। सरकार हम लोगों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही करती
है तो आंदोलन और भी उग्र होगा।
बिहार राज अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप-गुट के
जिला सचिव विनोद कुमार विमल ने बताया कि सरकार को बिना किसी शर्त के कार्यपालक
सहायकों के मांगों को मान लेनी चाहिए। हड़ताल सफल बनाने हेतु जिले के सभी विभाग के
कार्यपालक सहायक दृढ संकल्पित है।
कार्य पर लौटने का अल्टीमेटम समाप्त: कार्यपालक सहायक नही लौटे काम पर
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 01, 2018
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 01, 2018
Rating:

