

लगभग सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गयी. गांव की सरकार बनाने के लिए सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं बूथों पर जमा होने लगी थी. कड़ी धूप की परवाह किये बगैर महिलाएं

मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने के काफी पहले से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी थी.
चिरौरी पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या 49, 50 म.वि. चिरौरी, चौसा पश्चिमी पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या 115, 116 जनता उच्च विद्यालय चौसा, घोषई पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या 40 तेतरी टोला विद्यालय में भी सुबह से ही महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी. यहां महिला मतदाताओं को कतारबद्ध करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मतदान केन्द्र संख्या उर्दू म. वि. पैना, मतदान केन्द्र संख्या 27, 28 पंचायत भवन पैना, मतदान केन्द्र संख्या 55, 56, 57 उ. म. वि. तियर टोला, मतदान केन्द्र संख्या 54 न. प्रा. वि. पासवान टोला फुलौत, मतदान केन्द्र संख्या 118, 119 म. वि. चौसा में मुस्लिम महिला काफी उत्साहित थी. मतदान केंद्र संख्या 120,121 कन्या म0 वि0 चौसा,124,125 उ. म. वि. सहौरा टोला में काफी संख्या में महिला मतदाता घंटों कतार बद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आयी.
चौसा में 78 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान छिटपुट घटना को छोड़ शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ.
चौसा में 78% मतदान:वोट के दौरान दिखा आधी आबादी का जोश
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 26, 2016
Rating:

No comments: