“त्रिया चरित्रं पुरुषस्य भाग्यम, देवो न जानति कुतो मनुष्यं !’...तीसरे पति की पहले ने की हत्या

मधेपुरा जिले के गम्हरिया थानाक्षेत्र के जीवछपुर की ये घटना सभ्य समाज के चेहरे पर वो शर्म है जिसे जानकर लोग हैरान हो जायेंगे. इस कहानी में एक औरत है तो उसके तीन पति भी हैं, जिसमें से एक पहले से जेल में हैं, एक की मौत आज सुबह हो चुकी है और तीसरा पहले की हत्या के आरोप में फरार है.
     राजेन्द्र यादव नाम का 55 वर्षीय शख्स आज सुबह सदर अस्पताल में मर चुका है. मिली जानकारी के अनुसार गणिता देवी के पहले पति का नाम देव नारायण यादव है, जिसके रहते गणिता छोटेलाल नाम के दूसरे शख्स के साथ भाग कर रहने लगी थी. देव नारायण के मुक़दमे पर जब गणिता लौटी थी तो उसने छोटेलाल के साथ ही रहने की बात कही, पर अपहरण के आरोप में तबतक छोटेलाल जेल जा चुका था. गणिता ने फिर करीब तीन महीने पहले राजेन्द्र यादव नाम के 55 वर्षीय शख्स का दामन थामा और उसी के साथ रहने लगी. गणिता के गणित में भले ही कई शख्स का आना लिखा हो, पर देव नारायण यादव बदले की आग में जल रहा था. बताते हैं कि बीती रात देव नारायण ने अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ राजेन्द्र के घर जाकर राजेन्द्र को घर से निकाल कर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी. गणिता के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आक्रमणकारी भाग गए पर देव नारायण पकड़ा गया. लोग घायल राजेन्द्र को लेकर गम्हरिया पीएचसी दौड़े तो उधर देव नारायण मौका देखकर भाग गया.
    गणिता के तीसरे पति राजेन्द्र यादव की हालत गंभीर देखकर उसे मधेपुरा रेफर किया गया जहाँ आज तड़के राजेन्द्र चल बसा. पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला देव नारायण यादव सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है.
    कुल मिलाकर जहाँ गणिता पति के मामले में जिन्दगी की गणित में फेल है. तीन पति बनाने के बाद आज एक भी साथ नहीं है. शायद गणिता जैसी औरत के बारे में ही बुजुर्ग संस्कृत के एक श्लोक का उद्धरण देते हैं कि, “त्रिया चरित्रं पुरुषस्य भाग्यम, देवो न जानति कुतो मनुष्यं !’ यानि औरत के चरित्र और पुरुष के भाग्य के बारे में देवता भी नहीं जानते हैं, मनुष्य क्या है?
“त्रिया चरित्रं पुरुषस्य भाग्यम, देवो न जानति कुतो मनुष्यं !’...तीसरे पति की पहले ने की हत्या “त्रिया चरित्रं पुरुषस्य भाग्यम, देवो न जानति कुतो मनुष्यं !’...तीसरे पति की पहले ने की हत्या Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 25, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.