विधान सभा चुनाव की तैयारी: भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला

|प्रेरणा किरण|16 मई 2015|
मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित वीरेंद्र कला भवन परिसर में आज विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मंडल अध्यक्ष सुवोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में  मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, चौसा प्रखण्ड अध्यक्ष युदुनंदन यादव, पुरैनी प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उदाकिशनगंज प्रखण्ड अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, भाजपा नेत्री चन्द्रमुखी देवी, जिला पार्षद सुबोध ऋषिदेव, आनंद मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मंटु यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरविन्द सिंह आदि  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा की भाजपा हीं एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को समान रूप से सम्मान दिया जाता है. प्रो० राजेन्द्र प्र० महतो ने कहा कि बिहार से कुशासन की सरकार से जनता को मुक्ति दिलाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत की जरूरत है. कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी कई महत्वपूर्ण रणनीति तय की गई.
विधान सभा चुनाव की तैयारी: भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला विधान सभा चुनाव की तैयारी: भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 16, 2015 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.