|मुरारी कुमार सिंह|04 दिसंबर 2014|
मधेपुरा जिला मुख्यालय के वेद व्यास कॉलेज के
प्रांगण में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के छात्र संसद के विश्वविद्यालय इकाई के
गठन के लिए रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में
अभिषेक कुशवाहा को बीएनएमयू मधेपुरा छात्र रालोसपा छात्र संसद का अध्यक्ष चुना
गया.
जिलाध्यक्ष
राजीव जोशी ने कहा कि यह चुनाव सहरसा जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार बागची, सुपौल
जिलाध्यक्ष रामकिशोर मेहता, अररिया जिलाध्यक्ष रमेश मेहता तथा कटिहार जिलाध्यक्ष
उमाकांत आनंद की सहमति एवं छात्रों की राय से संपन्न हुआ है. श्री जोशी ने कहा कि
मंडल विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, शुल्क वृद्धि से लेकर पिछले कई
कुलपतियों के कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच के लिए संगठन
आंदोलन चलाएगा.
रालोसपा के वि.वि. इकाई का हुआ गठन: अभिषेक बने छात्र संसद के अध्यक्ष
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 04, 2014
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 04, 2014
Rating:

No comments: