मधेपुरा जिला के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर गढ़िया
पंचायत के सिकरहटी गाँव निवासी विद्यानंद राम ने सिंहपुर गढ़िया पंचायत के सिकरहटी गाँव
के जनवितरण प्रणाली के विक्रेता महेन्द्र यादव पर आरोप लगाते हुए कुमारखंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया।
पीड़ित विद्यानंद राम के मुताबिक़ वह
अपने वार्ड के जन वितरण प्रणाली विक्रेता महेन्द्र यादव के पास खाद्यान उठाव के लिए
गया तो डीलर महेंद्र यादव सरकारी दरों से प्रति व्यक्ति खाद्यान पर 10 रूपये एवं 20 रूपये अधिक जबरन लेने लगा.
इस बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। जिस दौरान डीलर समथकों ने विद्यानंद राम को
मार पीट कर घायल कर दिया।
आरोप लगाया गया कि जिस दौरान विद्यानंद
राम ने डीलर समर्थक मुकेश यादव पिता झबरू यादव उर्फ कृत ना0 यादव, बबलू यादव, बिनय साह, त्रिभूवन यादव पिता महेन्द्र
यादव, गणेश
यादव पिता महेन्द्र यादव, सिन्टू यादव पिता त्रिभूवन यादव, सिजिनम यादव पिता त्रिभूवन यादव,
अमरेन्द्र यादव,
अभिनंदन यादव,
रंजीत यादव पिता शोभा
यादव, दिनेश
यादव पिता वासुदेव यादव, गजेन्द्र यादव पिता रामू यादव, बालो यादव पिता जगदीस यादव,
महेन्द्र यादव पिता
स्व0 गेना यादव,
अनमोल यादव पिता कुसो
यादव, संजीव
यादव पिता राजेन्द्र यादव सभी सिकरहटी गाँव निवासी के विरूद्ध मार पीट के मामले को
लेकर कुमारखंड थाना में हरिजन एक्ट के तहत दर्ज किया।
बाद में इस घटना की जानकारी होने
पर कैलाश प्रसाद एवं इन्स्पेक्टर बृजनंदन मेहता भी आये और मामले की जांच पड़ताल की.
वहीँ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नागेश्वर प्रसाद मंडल ने बताया कि जन वितरण प्रणाली
के विक्रेता महेन्द्र यादव अपने दुकान से गायब मिला एवं उनके दुकान की पंजी माँगे जाने
पर प्राप्त नही हुआ। दुकान की पंजी की जाँच कर फरार महेन्द्र यादव पर उचित कार्रवाई
की जाएगी। इस दौरान कई अन्य लोगों ने भी डीलर की मनमानी की बात बताई.
डीलर की मनमानी का किया विरोध तो डीलर ने की पिटाई, मामला दर्ज
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 08, 2014
Rating:
No comments: