बाइक लूटेरे पर कसा शिकंजा: पुरस्कृत होंगे सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह

जिले में बाइक लुटेरों के सबसे बड़े गिरोह का उदभेदन करने में कामयाब सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को पुरस्कृत किया जाएगा.
      कल सिंहेश्वर थाना कांड संख्यां 135/2014 के प्राथमिकी अभियुक्त गोलमा, सहरसा निवासी रिंकू पोद्दार की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने उसे प्रस्तुत करते हुए मधेपुरा एसपी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि रिंकू पोद्दार की गिरफ्तारी एक कड़ी है, इससे पहले इसके कई सहयोगी गिरफ्तार किये जा चुके हैं. इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी से मधेपुरा तथा आसपास के जिलों में मोटरसायकिल लूट के वारदातों में कमी आने की उम्मीद है. इन अपराधियों से जुड़े मामले का त्वरित विचरण कराया जाएगा और इन्हें अधिक से अधिक सजा दिलवाने के प्रयास किये जायेंगे.
पुलिस अधीक्षक ने कहा सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के प्रयास से इस बड़े गिरोह के आरे अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. थानाध्यक्ष तथा उनकी टीम को उनके प्रयास के लिए पुरस्कृत करने के लिए डीआईजी से अनुशंसा की जा रही है. 
बाइक लूटेरे पर कसा शिकंजा: पुरस्कृत होंगे सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह बाइक लूटेरे पर कसा शिकंजा: पुरस्कृत होंगे सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 29, 2014 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.