भ्रष्टाचार के खिलाफ समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन

संवाददाता/२४ नवंबर २०११
भ्रष्टाचार से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर आज कोशी प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निवारण संगठन के बैनर तले विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा आज मधेपुरा समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया.संगठन के लोगों ने कहा कि यदि सात दिनों के अंदर उनकी मांगों पर कार्यवाही नही हुई तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे.इनकी मुख्य मांगों में शामिल हैं:
            जिले के सभी प्रखंडों में धान क्रय केन्द्र खोला जाय तथा किसानों को सस्ते दरों पर खाद बीज उपलब्ध कराया जाय. समाहरणालय मधेपुरा के प्रांगण में योजना भवन में संवेदक द्वारा घटिया सामग्री के प्रयोग की जांच होनी चाहिए.सिंघेश्वर प्रखंड के तत्कालीन पीओ, मनरेगा सुप्रिया कुमारी के विरूद्ध दर्ज गिरफ्तारी आदेश के बाद भी उन्हें निलंबित करने की बजाय उन्हें चौसा तथा आलमनगर का पीओ कैसे बना दिया गया?इसकी जांच की जाय.मध्य विद्यालय चिकनोट्वा में गबन के आरोपी प्रधानाध्यापक के विरूद्ध एफआईआर क्यों नहीं दर्ज किया गया?इसके अलावे भी कार्यकर्ताओं ने अनियमितता से सम्बंधित कई अन्य आरोप भी लगाये एयर उनकी जांच की मांग की.
       प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से कोशी प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अध्यक्ष राजीव जोशी,बिहार छात्र एकता परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, छात्र राजद प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, किसान संघ के जिलाध्यक्ष रमण कुमार के अलावे देव नारायण मंडल,रामनारायण मंडल, रंजीत कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, नवनीत कुमार,जयहिंद मंडल तथा रामरतन कुमार भी मौजूद थे.बाद में ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी को सौंप दी गयी.
भ्रष्टाचार के खिलाफ समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन भ्रष्टाचार के खिलाफ समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 24, 2011 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.