प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों द्वारा आवश्यक कागजात जमा किए जाने के बाद नियमानुसार बोली प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान दीपक ज्योति उर्फ बजरंग भगत ने सर्वाधिक 10 लाख 40 हजार रुपये की बोली लगाकर बस पड़ाव का डाक अपने नाम कर लिया। बोली प्रक्रिया अधिकतम बोली के साथ निर्धारित 10 प्रतिशत स्टांप शुल्क के प्रावधान के तहत पूरी की गई।
वहीं, राजस्व गुदरी हाट बाजार के डाक के लिए मात्र एक ही अभ्यर्थी के उपस्थित होने के कारण बोली प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। नियमानुसार एक ही बीडर होने की स्थिति में डाक संभव नहीं होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बस पड़ाव का डाक 10.40 लाख रुपये में सफलतापूर्वक फाइनल कर लिया गया है। गुदरी हाट के लिए पुनः मंगलवार को डाक की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
डाक प्रक्रिया के दौरान नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 12, 2026
Rating:


No comments: