डेढ़ लाख सीट पर बीपीएससी TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर निकलेगा "बेरोजगार आक्रोश मार्च": मनीष

बीपीएससी TRE-4 को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद पूर्व निर्धारित डेढ़ लाख शिक्षक बहाली सीटों को घटाकर मात्र 20 हजार किए जाने तथा फिलहाल नोटिफिकेशन जारी नहीं करने के निर्णय से बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

उक्त जानकारी देते हुए इसी मुद्दे को लेकर सहरसा के पटेल मैदान स्थित बाढ़ आश्रय स्थल पर बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसयूआई सहरसा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया। बैठक में छात्रों ने एकजुट होकर जोरदार आंदोलन का निर्णय लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक वर्ष केवल 20 हजार सीटों पर शिक्षक भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वागत योग्य तो है, किंतु पूर्व में घोषित डेढ़ लाख शिक्षक बहाली को तीन वर्षों तक लंबित रखना यह दर्शाता है कि राज्य में बड़ी संख्या में युवा शिक्षक भर्ती जैसे रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मात्र 20 हजार सीटों पर बहाली करना छात्रों एवं अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है, जिसका बीपीएससी अभ्यर्थी खुलकर विरोध करते हैं।

एनएसयूआई सहरसा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि बैठक में छात्रों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 1 जून को दिन के 1 बजे से हजारों छात्रों की भागीदारी के साथ “बेरोजगार आक्रोश मार्च सह कलेक्ट्रेट घेराव” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मार्च जिला परिषद प्रांगण से शुरू होकर डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, रविदास चौक, चंद्रशेखर आजाद चौक एवं अंबेडकर चौक होते हुए इंदिरा चौक के रास्ते कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा। इसमें बड़ी संख्या में बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

छात्रों की मुख्य मांग है कि TRE-4 का नोटिफिकेशन पूर्व निर्धारित डेढ़ लाख सीटों के आधार पर अविलंब जारी किया जाए। अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

बैठक में मुख्य रूप से एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष बंटीं झा आशुतोष कुमार रितेश महासचिव रौनक सिंह, सोनु सिंह, निर्मल यादव शिक्षक अभ्यर्थी दिपक कुमार अजय कुमार, राजा कुमार, मोहम्मद आफताब,मिथिलेश कुमार यादव, रितेश यादव,धर्मेंद्र कुमार, संतोष यादव ,अजय कुमार,आशीष कुमार,अनंत कुमार,राजा कुमार,राजकुमार,अजीत कुमार, सुरेश कुमार,चंदन कुमार आदि मौजूद थे |

डेढ़ लाख सीट पर बीपीएससी TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर निकलेगा "बेरोजगार आक्रोश मार्च": मनीष डेढ़ लाख सीट पर बीपीएससी TRE-4  नोटिफिकेशन की मांग को लेकर निकलेगा "बेरोजगार आक्रोश मार्च": मनीष Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 23, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.