69वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 14 बालिका वॉलीबॉल के लिए मधेपुरा की मोहिनी झा चयनित


आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिला में 05 से 10 जनवरी 2025 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय अंडर 14 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए मधेपुरा जिले के जगजीवन आश्रम मध्य विद्यालय मधेपुरा की मोहिनी झा चयनित हुई है जो बिहार के 12 सदस्यीय टीम में बिहार की प्रतिनिधित्व करेंगी। 

उक्त जानकारी मधेपुरा जिला वॉलीबॉल प्रशिक्षक के प्रदीप कुमार सिंह ने दी। प्रशिक्षक प्रदीप कुमार कुमार के देखरेख में आज मधेपुरा वॉलीबॉल संघ विकास की ओर है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर बेहतरीन टीम नए साल में तैयार करेंगे।

चयनित होने पर वालीबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि मोहिनी झा बी पी मंडल इन्डोर स्टेडियम में संचालित वॉलीबॉल प्रशिक्षण सेंटर में प्रतिदिन आकर प्रशिक्षण लेती है। वह एक बेहद अनुशासित खिलाड़ी है। खेल के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चयनित हुई है। यह मधेपुरा के लिए गौरव की बात है।
चयनित होने पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव अनिल राज समेत अन्य खेलप्रेमियों ने बधाई दी।
69वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 14 बालिका वॉलीबॉल के लिए मधेपुरा की मोहिनी झा चयनित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 14 बालिका वॉलीबॉल के लिए मधेपुरा की मोहिनी झा चयनित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.