नए साल के अवसर पर कपकंपाती ठंड में कम्बल वितरण का आयोजन

नए साल के अवसर पर जरूरतमंदों  के बीच इस कपकंपाती ठंड में कम्बल वितरण का आयोजन समाज सेवी कुंदन कुमार के द्वारा किया गया.

नए साल के अवसर पर मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चिकनी फुलकाहा पंचायत में में एक विशेष कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना था।

इस कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी कुन्दन कुमार और नागरिकों ने मिलकर कंबल वितरण किया। 

समाज सेवी कुंदन कुमार ने बताया कि इस तरह के पहलों से समाज में एकता और सहायता की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान, जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए ताकि वे ठंड से बचाव कर सकें। 

उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज सेवा का महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे पहले भी कुंदन कुमार के द्वारा हजारों बच्चों को कॉपी कलम भी प्रदान किया गया था. कुंदन कुमार ने कहा हमारा उद्देश्य इस समाज में जरूरतमंदों बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में मदद करना है.

नए साल के अवसर पर कपकंपाती ठंड में कम्बल वितरण का आयोजन नए साल के अवसर पर कपकंपाती ठंड में कम्बल वितरण का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 02, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.