उद्घाटन समारोह के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं अपने संबोधन में कुलपति प्रो. झा ने कहा कि सेहत केंद्र प्राथमिक उपचार की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इससे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि सप्ताह में एक से दो दिन स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। सेहत केंद्र पर बीपी जांच सहित अन्य छोटी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया जाएगा।
छात्रों की उपस्थिति से संबंधित प्रश्न पर कुलपति ने स्पष्ट किया कि सरकार अब उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग करेगी। यदि छात्र कक्षा में उपस्थित नहीं पाए गए तो उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर रहने की अपील की तथा प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि इस विषय में अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें जागरूक किया जाए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि सेहत केंद्र की शुरुआत से छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह केंद्र पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन जानकारी मिलने के बाद इस दिशा में ठोस पहल की गई। उन्होंने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से केपी महाविद्यालय में वोकेशनल कोर्स बीसीए एवं बीबीए में नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय छात्रों को तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। मौके पर डॉ निखिल कुमार, फार्मासिस्ट हीरालाल, ए एन एम अम्बिका कुमारी तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 02, 2026
Rating:


No comments: