हॉली क्रॉस स्कूल में नव वर्ष के उपलक्ष्य में 'गुड बाय 2025 वेलकम 2026' आयोजित

हॉली क्रॉस स्कूल और हॉली क्रॉस गर्ल्स स्कूल में नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित गुड बाय 2025 शुभ स्वागतम 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

शास्त्री नगर 19 अवस्थित हॉली क्रॉस बालिका विद्यालय में शहर के प्रसिद्ध विद्यालय हॉली क्रॉस स्कूल, चकला एवं हॉली क्रॉस बालिका विद्यालय दोनों विद्यालयों की महिला शिक्षिका एवं स्टाफ ने मिलकर कार्यक्रम में समा बांधा। 31.12.2025 को कार्यक्रम 12 बजे दोपहर गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ,  तत्पश्चात केक काटकर नव वर्ष 2026 के आगाज का स्वागत हुआ।

सभी महिला शिक्षिका, स्टाफ एवं विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर वंदना कुमारी ने कार्यक्रम में गुड बाय 2025 वेलकम 2026 सॉन्ग पर प्रस्तुति दी सभी आओ नाचे गाये, नव वर्ष का उत्सव मनाएं, वर्ष भर के सारे तनाव थकान दूर भगाएं।

प्राचार्य डॉक्टर वंदना कुमारी ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष विकास और तरक्की का होगा महिलाओं बच्चियों के स्वतंत्रता और सुरक्षा का वर्ष होगा 2026. इस कार्यक्रम में ऊंच-नीच  से हटकर  प्रेम, एकता, सौंदर्य महिलाओं की समृद्घि के साथ खुशियां बांटती प्राचार्य नजर आई. जहां उनकी छवि कार्य दिवस में अनुशासित और सख्ती देखी जाती है, वहीं सांस्कृतिक दिवस पर भेद-भाव भूलकर एक दूसरे के साथ दिल मिलकर सभी शिक्षकों एवं स्टाफ के साथ  मित्रवत् झूमते, गाते दिखीं।

 निदेशक व प्राचार्य डॉक्टर वंदना कुमारी ने दोनों विद्यालयों की महिला स्टाफ के लिए स्पेशल कार्यक्रम रखने का उद्देश्य बताया कि महिलाएं घर और बाहर दोहरी भूमिका अपने कंधों पर लिए चलती हैं, जिससे थकान, तनाव होना स्वाभाविक है. महिला आधारित यह कार्यक्रम उनकी स्वतंत्रता को बल देगा, वही, तनाव व थकान दूर होगा, ताकि पुनः नई ऊर्जा लेकर विद्यालय में बच्चों के साथ तथा घर में परिवार के साथ बेहतर कार्य कर सकेंगी। यह कार्यक्रम booster dose की तरह कार्य करेगा। सभी ने मिलकर पिकनिक भी बनाया, साथ मिलकर जूस ,चाय, कॉफी तथा रंग-बिरंगे पकवान के साथ नव वर्ष उत्सव धूम-धाम से मनाया। सभी ने नव वर्ष की एक दूसरे को बधाई  दि।

कार्यक्रम में डॉक्टर वंदना कुमारी (प्राचार्य सह निदेशक) प्रोफेसर (डॉक्टर) आरती झा, प्रीति झा, मोनिका झा अंजुली गांगुली, विपाशा खुशबू, केया पाल, आरती घोष, विभा सिंहा, प्रीती सिंह, नेहा चौरसिया, रेशमी सिंहा, रिंकी, सरिता सिंहा, किरण सिंह, सपना  सिंह, नैना सिंह, दीपाली, आशा कुमारी, युतिका सिंह तोमर, शुभांकी, आलिया सोनेवर, सृष्टि, रूपम कुमारी मौजूद थी।

 ज्ञात हो की 30 दिसंबर को हॉली क्रॉस स्कूल एवं हॉली क्रॉस बालिका विद्यालय के सभी वरीय एवं कनीय शिक्षकगण तथा सभी वर्गों के कर्मियों हेतु विद्यालय सचिव द्वारा भोज का आयोजन किया गया।

वहीं डॉक्टर वंदना कुमारी एवं सभी महिला शिक्षकों ने बुधवार बजरंगबली मंदिर कचहरी चौक पहुंचकर नववर्ष मंगलमय प्रार्थना हरे राम हरे कृष्णा जप कर सभी बच्चों के अच्छे स्वास्थ और शिक्षा हेतु प्रार्थना किया। डॉक्टर वंदना कुमारी ने कीर्तन मंडली के बीच कंबल वितरण भी किए।

हॉली क्रॉस स्कूल में नव वर्ष के उपलक्ष्य में 'गुड बाय 2025 वेलकम 2026' आयोजित हॉली क्रॉस स्कूल में नव वर्ष के उपलक्ष्य में 'गुड बाय 2025 वेलकम 2026' आयोजित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 02, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.