क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद् के निदेशक प्रो. अबुल फज़ल एवं उपनिदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा टीम का मैनेजर डॉ. महेश कुमार को बनाया गया है। वे बी. एन. एम. वी. कॉलेज, साहुगढ़ में अंग्रेजी विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं। टीम के कोच की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के पीटीआई राकेश कुमार को दी गयी है। बीएसएस कॉलेज, सुपौल के सौरभ कुमार को टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले टीपी कॉलेज, मधेपुरा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. अशोक कुमार यादव, कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर, प्रॉक्टर डॉ. इम्तियाज़ अंजुम, वित्त पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, वित्त परामर्शी चतुर किस्कू, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र,एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनायें दी हैं।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 11, 2025
Rating:

No comments: