आज के युवाओं के लिए रोहन आनन्द का कहना है कि कड़ी मेहनत करके कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। इसलिए सच्ची लगन और जुनून सही दिशा में हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है। इच्छा है कि आगामी JEE एडवांस में बढ़िया रैंक लाकर आईआईटी संस्थान में नामांकन कराना।
हथिऔंधा पंचायत के वार्ड 3, महर्षि मेंहीं नगर निवासी रोहन आनंद के पिता शिक्षा सेवी स्वतंत्र तिवारी व माता रीना देवी के कथनानुसार कड़ी मेहनत का परिणाम है आज उसके बेटे को इतनी बड़ी सफलता मिली है। उनके बड़े भाई प्रकाश चौरसिया ने बताया कि वह नवोदय विद्यालय से 10th पास कर सीधे कोटा चला गया था, और वहीं रहकर वह तैयारी कर रहा था। दिन में जब कभी उसे फोन किया जाता था तो पूछने पर वह बोलता था कि अभी सोए हुए हैं। मन में आशंका रहता थी, कि क्या पढ़ रहा है? अब पता चला कि वह 14 से 15 घंटे यानी रातभर जागकर पढ़ाई करता था। जिसका परिणाम हुआ कि उसे इतनी बड़ी सफलता मिली।
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार बिहारीगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नीतू देवी, समाजसेवी राजकुमार और को भाकुल यादव अमित आनंद उर्फ टोली चौधरी, रमन सिंह, राजीव गुप्ता, रमन कुमार रतन, श्यामा देवी, संतोष सिंह आदि ने उनके सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।
(रिपोर्ट: रानी देवी/ मधेपुरा टाइम्स)

No comments: