बताया गया कि उक्त सड़क पर पांच लोगों द्वारा अतिक्रमण कर फूस के घर बना लिए गए थे। प्रशासन की ओर से बुधवार को अतिक्रमणकारियों को सड़क खाली करने का निर्देश दिया गया। परन्तु उन्होंने अतिक्रमण हटाने से इनकार कर दिया।इसके बाद जिला पदाधिकारी मधेपुरा के आदेश पर लोक प्राधिकार सह अंचल अधिकारी कुमारखंड को सड़क खाली कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। आदेश के आलोक में राजस्व अधिकारी वीरेंद्र विप्रोहित एवं भतनी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार दर्जनों पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर पांचों अतिक्रमणकारियों के फूस के घरों को जमींदोज कर दिया गया। इसके बाद सड़क को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया। मौके पर राजस्व अधिकारी वीरेंद्र विप्रोहित, प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, पुलिस बल, स्थानीय ग्रामीण एवं संबंधित अतिक्रमणकारी मौजूद थे।
(रिपोर्ट: मीना कुमारी/ मधेपुरा टाइम्स)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 12, 2026
Rating:

No comments: