बच्चों की इस प्रस्तुति के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकगीत और पारंपरिक जीवनशैली को जीवंत करने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने जट-जटिन लोक परंपरा से जुड़ी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने कहा कि आज डिजिटल युग में आधुनिकता की दौड़ के बीच हमारी पुरानी लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं। नई पीढ़ी अपनी पारंपरिक संस्कृति से दूर होती जा रही है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी मिट्टी, अपनी भाषा और अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जट-जटिन बिहार की पहचान और लोकजीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण लोक परंपरा है। इसे केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय बच्चों के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत करना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानें और उसे संरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक बनाना भी है।
मौके पर शिक्षक पूजा कुमारी, रवि कुमार, उर्वशी कुमारी, अर्चना कुमारी, देवनंदन कुमार, सुशील कुमार, विक्की कुमार शिवम कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 04, 2026
Rating:


No comments: