125 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये देने का वादा पूरा करे NDA सरकार: कांग्रेस


बिहार की NDA सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने तथा महिलाओं को स्वरोजगार और व्यापार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। लेकिन आज इन वादों को लेकर सरकार की गंभीरता और नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करके सत्ता हासिल करना और सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा नहीं करना जनता के साथ सीधा विश्वासघात है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव संदीप यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी NDA सरकार से मांग करती है कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को तत्काल धरातल पर उतारा जाए।

कांग्रेस पार्टी की प्रमुख मांगें :

1. आम जनता को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे को पूरी ईमानदारी से लागू किया जाए।
2. किसानों को खेती एवं सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाए तथा कृषि बिजली बिल पूरी तरह माफ किया जाए।
3. किसानों पर लगान का बोझ कम करते हुए न्यूनतम लगान निर्धारित किया जाए।
4. महिलाओं को स्वरोजगार और अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए चुनाव के दौरान वादा की गई दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान अविलंब किया जाए।
5. महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए घोषित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और अनावश्यक शर्तों के दिया जाए।

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि किसान, मजदूर और महिलाएं केवल चुनावी वादों के लिए नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और आर्थिक सुरक्षा के हकदार हैं। किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली देना और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

NDA सरकार को चेतावनी है कि वह जनता से किए गए वादों को जल्द पूरा करे। अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों, महिलाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
125 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये देने का वादा पूरा करे NDA सरकार: कांग्रेस 125 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये देने का वादा पूरा करे NDA सरकार: कांग्रेस Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 14, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.