बताया गया कि बैसाढ़ पंचायत निवासी मुन्नी देवी ने विवादित भूमि को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय मधेपुरा में वाद संख्या 437/2022 दायर किया था। उक्त विवादित जमीन पर प्रतिवादी शंकर ठाकुर द्वारा धान की फसल लगाई गई थी। मामले में न्यायालय के निर्देश पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 146 के तहत राजस्व अधिकारी वीरेंद्र विप्रोहित को रिसीवर नियुक्त किया गया था। साथ ही विवादित जमीन में लगी फसल कटवाकर उसकी राशि अंचल नजारत में जमा कराने का आदेश दिया गया था।
इसी आदेश के आलोक में बुधवार को राजस्व अधिकारी वीरेंद्र विप्रोहित, कुमारखंड थानाध्यक्ष रंजन कुमार एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में खेत में लगी धान की फसल कटवाई गई और उसे अंचल नजारत में जमा कराने के लिए लाया गया।इस दौरान राजस्व अधिकारी वीरेंद्र विप्रोहित, थानाध्यक्ष रंजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
(रिपोर्ट: मीना कुमारी/ मधेपुरा टाइम्स)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 12, 2026
Rating:

No comments: