इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन के द्वारा सभी अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ज़िलापाल गणवंत मल्लिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश में छात्र-छात्राओं को एक बेहतरीन दिशा देने की आवश्यकता है। इसके लिए ज़रूरी है कि शिक्षक भी अपने आप को समय के साथ बच्चों के मनोविज्ञान को समझते हुए उन्हें सही राह पर ले जाए। उन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के कई महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लायंस क्लब का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इस साल का यह पहला लायंस क्वेस्ट है। इस अवसर पर उन्होंने लायंस क्लब एवं विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम में मौजूद लायंस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अमन प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिये गौरव की बात है कि इस बार का लायंस क्लब का लायंस क्वेस्ट हमलोग मेज़बानी कर रहे है। उन्होंने इसके लिए लायंस क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष तौर पर रिसोर्स पर्सन पूनम राज का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर हमारे शिक्षक और भी बेहतर तरीक़े से छात्र-छात्राओं का दिशा-निर्देशन कर पाएँगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब के सभी पदाधिकारी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मियों का योगदान रहा ।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 18, 2025
Rating:

No comments: