8 महीने से लापता महिला को श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने परिवार से मिलाया

सिंहेश्वर के समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन एक बार फिर मानवता की मिशाल पेश किया है । जहाँ आज लोग अपनी समस्याओं और परेशानियों से भागना चाहते हैं वहीं फाउंडेशन परिवार लगातार दूसरों की समस्याओं के समाधान में लगा रहता है.

ताजा मामले में आठ महीने पहले लावारिस हालत में भर्ती मीरा देवी (60 वर्षीया) मानसिक अस्वस्थ महिला जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में इलाजरत थी। मंगलवार को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा के इमर्जेंसी इंचार्ज डॉ. भाष्कर ने श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन को जानकारी दी । जैसे ही फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल को मालूम हुआ तुरंत ही उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए अधूरे पते के माध्यम से बहुत ही मशक्कत के बाद सोशल मिडिया सहित अन्य माध्यम से उनके गांव और परिवार से संपर्क स्थापित किया गया.

जैसे ही उनके पुत्र सतीश कुमार से बात हुई उन्होंने जानकारी दी की मेरी मां पिछले आठ महीने से लापता है बहुत खोज बीन के बाद भी पता नहीं चलने के बाद निराश हो गए थे। जैसे ही सतीश को मालूम हुआ तुरंत ही 150 किलोमीटर से मंगलवार मध्य रात्रि को मेडिकल कॉलेज मधेपुरा पहुंचे जिसे फाउंडेशन परिवार के मुख्य प्रबंधक सागर यादव, बिट्टू चौरसिया, प्रिंस यादव और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा के इमर्जेंसी इंचार्ज डॉ० भाष्कर ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुत्र को सौंप दिया ।

8 महीने से लापता महिला को श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने परिवार से मिलाया 8 महीने से लापता महिला को श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने परिवार से मिलाया Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 11, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.