डीएम ने आलमनगर प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

आलमनगर प्रखंड के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने जायजा लिया. 

इस दौरान प्रखंड के खापुर उप स्वास्थ्य केंद्र खुरहान स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति, व्यवस्था एवं आने वाले मरीजों को मिलने वाले भोजन की जानकारी ली. साथ ही विभिन्न पंजीयों का निरीक्षण किया मौके पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार को कई दिशा निर्देश दिए जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा के आने वाले मरीज को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो समय पर भोजन नाश्ता मिले स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत है. इसके अलावा एक्सपायरी दवा को समय पर डिस्पैच करने की जरूरत है । 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टेनेट चिकित्सकों को ड्यूटी नियमित लगाने एवं सभी उप स्वास्थ्य केंद्र को ध्यान में रखकर कार्य करने की बात कही. उन्होंने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र पर भी आम लोगों को समुचित इलाज मिले ताकि उसे इलाज के लिए वहां से चलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं जाना पड़े इसको ध्यान में रखकर ड्यूटी लगाए वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे हैं कैंटीन का निरीक्षण कर कैंटीन में भोजन का मीनू लगाने एवं समय पर ताजा व पौष्टिक आहार देने की बात कही. 

वहीं उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा आलमनगर समुदाय के स्वास्थ्य केंद्र के घेराबंदी को लेकर जिला पदाधिकारी से मांग किया और बिहार सरकार के नाम से आवंटित जमीन को विभाग के नाम पर देने की बात कही. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी के साथ-साथ कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

(रिपोर्ट: प्रेरणा किरण)

डीएम ने आलमनगर प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण डीएम ने आलमनगर प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.