सखी वार्ता में महिलाओं के लिए चल रही कई योजनाओं की दी गई जानकारी

जिला प्रशासन, मधेपुरा के सौजन्य से महिला एवं बाल विकास निगम बिहार के निदेशानुसार मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत दिग्घी पंचायत में सखी वार्ता का आयोजन किया गया।           

इस दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा संचालित योजनाएं यथा-वन स्टॉप सेंटर, सामाजिक पुनर्वास, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 181, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया. कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन द्वारा कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने हेतु दो माता को कन्या जन्म बधाई संदेश देते हुए पुरस्कृत भी किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमारी शालिनी, केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर मधेपुरा ने कहा कि अब महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है. महिलाओं से संबंधित सभी तरह की समस्या के समाधान के लिए समाहरणालय परिसर में वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय संचालित है. जिसके तहत महिलाओं को महिलाओं से संबंधित सभी तरह की समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

वहीं लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के सुधार लाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बालिकाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने में अहम् भूमिका निभा रही है.

इस इस अवसर पर महिला परवेशिका श्वेत निशा, मोनिका कुमारी, सामुदायिक समन्वयक जीविका कुमारी अर्चना, शांति देवी, काजल कुमारी, सरोज देवी, कंचन कुमारी, मंजू देवी, बिभा देवी, माला देवी, आशा देवी, मनीषा कुमारी, मंजू देवी, रूबी देवी के साथ-साथ कई महिलाएं मौजूद थी.


सखी वार्ता में महिलाओं के लिए चल रही कई योजनाओं की दी गई जानकारी सखी वार्ता में महिलाओं के लिए चल रही कई योजनाओं की दी गई जानकारी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 04, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.