आज 1/09/23 रोज शुक्रवार को महागठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक जो मुंबई में हो रही है उसकी सफलता के लिए मधेपुरा के गौशाला स्थित श्री कृष्ण मंदिर में हवन के द्वारा गायत्री यज्ञ किया गया. यज्ञ के आयोजन कर्ता इंजीनियर कौशल कुमार पूर्व प्रमुख शंकरपुर ने कहा कि इस देश की आत्मा भारत का संविधान और गंगा जमुना तहजीब के रक्षार्थ हेतु गायत्री यज्ञ किया गया. गायत्री यज्ञ के दौरान इंजीनियर कौशल कुमार ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को खत्म करने के लिए यह एक आध्यात्मिक सूक्ष्म प्रयास है, उन्होंने कहा नीतीश कुमार ही ऐसे शख्स हैं जो इस देश को बचा सकते हैं. देश में गरीबी बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है. इस बार 24 के चुनाव में यदि इसे उखाड़ कर नहीं फेंका गया तो यह देश फिर से गुलामी शिकंजा में फंस जाएगा. इसलिए आज का यह गायत्री यज्ञ इसी दानवी शक्ति को उखाड़ फेंकने के लिए किया गया है. हमारे नेता नीतीश कुमार ही ऐसे शख्स हैं जो इस समय में इस संकट से देश को बचा सकते हैं.
हवन यज्ञ के कर्मकांड को रामचंद्र स्वामी ने कराया. मौके पर उपस्थित लोग तेजणाराय यादव, अभिमन्यु पटेल, संजीव कुमार, कृष्णा कुमार, देवांशु कुमार , निखिल सिंह यादव, मनोज यादव, रानी कुमारी, संतोष संगम ,बिट्टू रावण आदि मौजूद थे.
मुंबई में हो रहे 'इंडिया' की बैठक की सफलता के लिए हवन के द्वारा गायत्री यज्ञ
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 01, 2023
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 01, 2023
Rating:


No comments: