मुख्य अतिथि लाजवंती झा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा ने कार्यसमिति के सभी सदस्यों को 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों को विस्तार पूर्वक समझाया । जिसमें मुख्य रूप से मोदी सरकार के उपलब्धियों और उनके द्वारा खासकर महिलाओं के उत्थान, विकास एवं उनके हित में किये गये कार्यों एवं चल रहे योजनाओं की जानकारी दी और उपस्थित सभी बहनों को कुछ करनीय कार्यों को बताया और उसे पूरा करने को कहा ताकि देश हित और हम सबों के हित में मोदी सरकार के हाथों को मजबूती मिले।
इस बैठक में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश महिला मोर्चा भाजपा की अध्यक्षा लाजवंती झा, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू, निवर्तमान जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अमोल राय वो डाॅ विजय कुमार विमल एवं महिला नेत्री बुलबुल सिंह के साथ साथ महिला मोर्चा के डाॅ तंद्रा शरण, निभा झा, महामंत्री खुशबू कुमारी एवं कंचन देवी, किरण साहा मंडल अध्यक्षा कुमारखंड पूर्वी, सीमा साह अध्यक्षा शंकरपुर, बिना देवी मंडल अध्यक्षा सिंहेश्वर, सपना देवी, रेखा साहा, रिकिया देवी, तिलो देवी, गुंजन कुमारी, मुंगिया देवी, सीमा देवी, इत्यादि महिला मोर्चा भाजपा मधेपुरा के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 03, 2023
Rating:

No comments: