मुरलीगंज बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर मक्का सुखाते 2 किसान पुलिस के हिरासत में

मुरलीगंज बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर मक्का सुखा रहे किसानों को रंगे हाथों मक्का सुखाते हुए पकड़ लिया गया. किसान की पहचान रजनी निवासी देवेन्द्र दास पिता भुवनेश्वर दास व मुरलीगंज के कार्तिक चौक निवासी कन्हैया मंडल पिता रतन मंडल के रूप में किया गया.

मामले में राजस्व पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त दोनों किसानों का प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी मधेपुरा को भेज दिया गया है. बताया कि धारा 133 के तहत दोनों किसानों की एसडीएम मधेपुरा के समक्ष सुनवाई होगी.

गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी किसानों को सड़क पर मक्का नहीं सुखाने का सख्त निर्देश दिया गया था, बावजूद इसके किसानों को प्रशासन की बातों को अनदेखी कर मक्का सुखाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। 

प्रखंड क्षेत्र में मक्का फसल तैयार हो जाने के बाद किसानों द्वारा मुरलीगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग एसएच-91 पर मक्का सुखाने के वजह से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को लेकर पिछले दिनों स्थानीय प्रशासन के द्वारा किसानों को सड़क पर मक्का नहीं सुखाने की हिदायत दी गई थी. राजस्व पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन के साथ सड़क मार्ग का मुआयना कर किसानों को इससे होने वाले दुर्घनाओं का हवाला देते हुए माईकिंग कर किसानों को सड़क पर मक्का सुखाने से मना किया था.

किसानों ने प्रशासन की बातों को अनदेखा करते हुए सड़क पर मक्का सुखाने की हरकत कर बैठते हैं.

मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ सड़क मार्ग का मुआयना किया और मक्का सुखा रहे किसानों को रंगे हाथों पकड़ कर हिरासत में ले लिया. इनके ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

मुरलीगंज बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर मक्का सुखाते 2 किसान पुलिस के हिरासत में मुरलीगंज बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर मक्का सुखाते 2 किसान पुलिस के हिरासत में Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 09, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.