उदाकिशुनगंज व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष व मत्स्यजीवी प्रतिनिधियों को मिला प्रमाण पत्र

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष मंटू यादव सहित कार्यकारिणी के सदस्यों एवं मत्स्यजीवी के सभी चयनित सदस्यों को बीडीओ सह आरओ प्रभात केशरी ने शनिवार प्रमाण पत्र दिया । व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष पद के लिए एकलौता नामांकन मंटू कुमार यादव ने किया था । जिसको लेकर अन्य पैक्स अध्यक्ष ने नामांकन के समय बीडीओ प्रभात केशरी पर हेराफेरी का आरोप लगाया था । जबकि बीडीओ ने कहा था आरोप लगाने वाले पैक्स अध्यक्ष पूजा कुमारी का आरोप निराधार था । सभी कागजात की बारीकी से जांचोपरान्त सभी अभ्यर्थी को निर्विरोध करते हुए शनिवार को आरओ सह बीडीओ प्रभात केशरी के द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किया गया । 

जिसमे उदाकिशुनगंज व्यापार मंडल संध के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव, कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे संजय कुमार, कुंदन राय, चंद्र भूषण मोदी, कुंदन शर्मा, रमाशंकर सिंह, सुरेंद्र कुमार मेहता, मधु कुमारी, अभिषेक कुमार, विनोद कुमार यादव के अलावे मत्स्यजीवी अध्यक्ष रामकृष्ण सहनी, मंत्री अजय कुमार मंडल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे पूनम देवी, रेखा देवी, संजय सहनी, मिथलेश कुमार मंडल, उमाकांत मंडल, सत्यनारायण मंडल, उमेश सहनी सभी निर्विरोध घोषित किये गये । 

मौके पर बीसीओ अशोक कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी निर्मला कुमारी के अलावे शिक्षक संजय कुमार यादव, भवेश कुमार मिश्र, पवन कुमार, अविनाश कुमार, रमण कुमार मौजूद रहे।

(रिपोर्ट: मंजू कुमारी/ मधेपुरा टाइम्स)

उदाकिशुनगंज व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष व मत्स्यजीवी प्रतिनिधियों को मिला प्रमाण पत्र उदाकिशुनगंज व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष व मत्स्यजीवी प्रतिनिधियों को मिला प्रमाण पत्र Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 23, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.