मधेपुरा के होनहार बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी और साउथ एशियन गोल्ड मेडलिस्ट दीपक प्रकाश रंजन को 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बिहार पुरुष टीम की कमान सौंपी गई है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 24 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दीपक प्रकाश रंजन बिहार टीम का नेतृत्व करेंगे। उनके कप्तान बनाए जाने से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह है।बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने टीम की घोषणा की। बिहार टीम को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष-सह-भाजपा प्रवक्ता प्रो. सुहेली मेहता, उपाध्यक्ष-सह-नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष-सह-जीएसटी अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मंडल, सुजय सौरभ, निदेशक पवन कुमार केजरीवाल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, संयुक्त सचिव रंजन कुमार गुप्ता एवं संयोजक डॉ. अरुण दयाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
बिहार की पुरुष टीम में कप्तान दीपक प्रकाश रंजन (मधेपुरा), आकाश कुमार (मधेपुरा), विनोद कुमार धोनी (वैशाली), सूरज कुमार, अंकित शर्मा (नवगछिया), राहुल कुमार, शशिकांत, संटू महाराज, मोनू कुमार (एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी) और रोहित कुमार (पटना) शामिल हैं। प्रशिक्षक बादल कुमार (मुजफ्फरपुर) और प्रबंधक रवि रंजन कुमार (वैशाली) हैं।
वहीं महिला टीम की कप्तानी प्रिया सिंह करेंगी। टीम में वंदना कुमारी, प्रियंका कुमारी, निधि कुमारी, आरती कुमारी, युक्ता रानी, पूनम कुमारी, कुमकुम कुमारी, शबनम खातून और प्रज्ञा भारती शामिल हैं। प्रशिक्षक राकेश रंजन और प्रबंधक डॉ. रजनी गंधा हैं।प्रतियोगिता में बिहार की ओर से तकनीकी पदाधिकारी संतोष कुमार शर्मा मधुबनी लालेंद्र कुमार मधेपुरा ओर नेहा कुमारी सुपौल जिम्मेदारी संभालेंगे।बिहार की टीम पटना से बागमती एक्सप्रेस से तिरुपति के लिए रवाना हो गई है। राष्ट्रीय मंच पर कप्तान दीपक प्रकाश के नेतृत्व में बिहार टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
(रिपोर्ट: लालेंद्र कुमार)
साउथ एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मधेपुरा के दीपक प्रकाश रंजन बने बिहार बॉल बैडमिंटन टीम के कप्तान
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 23, 2026
Rating:
No comments: