अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि नियमित परिश्रम, समय के सदुपयोग, आत्मअनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलताओं से निराश न होकर उनसे सीख लेने तथा अपने लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास पर भी ध्यान देने की सलाह दी। प्रेरणादायी उदाहरणों और सरल संवाद के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास भविष्य में बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपने अध्ययन, करियर और जीवन से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे, जिनका श्री राकेश सिंह ने सहज एवं प्रेरक ढंग से उत्तर दिया।
विद्यालय प्रबंध निदेशक अमन प्रकाश ने राकेश सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण विकसित करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों ने इस विशेष सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 25, 2026
Rating:

.jpeg)
No comments: