अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत

स्टेट हाईवे 91 मुरलीगंज बिहारीगंज पर दुर्गा स्थान चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम. 

मुरलीगंज बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर दुर्गा स्थान चौक पर तेज रफ्तार के कहर ने एक बार फिर एक महिला की जान ले ली. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दुर्गा स्थान चौक के आगे दक्षिण स्टेट हाईवे 91 के समीप सड़क किनारे सुबह के 9:00 बजे जा रही सावित्री देवी नाम की महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मारी जिससे गंभीर रूप से घायल हुई महिला को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां मौके पर मौजूद डॉ अलका रमन ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. 

महिला की पहचान मुरलीगंज वार्ड नंबर 11 निवासी सावित्री देवी पति छोटन ठाकुर के रूप में की गई. जब घायल अवस्था में उसे बेहतर चिकित्सा के लिए ले जाया जा रहा था तो उसी क्रम में  झील चौक के ही समीप घायल महिला की मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पंचनामे के उपरांत शव को अंतः परीक्षण हेतु मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.



अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 12, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.