ख्याति प्राप्त सर्जन रहे स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह की धर्मपत्नी विधुमुखि सिंह का देहांत

मधेपुरा के ख्याति प्राप्त सर्जन रहे स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह की धर्मपत्नी विधुमुखि सिंह का देहांत दिल्ली के एक निजी नर्सिंग होम में बीती रात्रि 2:30 बजे हो गया.

 
मालूम हो कि विधुमुखि सिंह आलमनगर राज परिवार के विधान परिषद सदस्य स्व० बागेश्वरी सिंह की पुत्री एवं स्व० डॉ अमरेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ सोना बाबू की बड़ी बहन थी.


उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि वह धर्म परायण एवं उच्च संस्कारों वाली महिला थी. प्राचार्य रविंद्र कुमार रमन, पुरैनी के पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह, हाजी अब्दुल सत्तार, इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह हम लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है. 


वहीं प्रदेश कांग्रेस महासचिव केसर कुमार सिंह, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक सिंहेश्वर मेहता, पूर्व मंत्री डॉक्टर रेणु कुशवाहा, विष्णु देव सिंह, विजय जैन, डॉक्टर पूजा भारती, डॉ डी.के. सिन्हा, डॉक्टर एस के संत, डॉक्टर मिथिलेश कुमार, डॉक्टर ए.के. मिश्रा, डॉ इंदु भूषण कुमार, डॉ विवेक भारती, डॉ संदीप कुमार सोनू, डॉ आशीष, ठाकुर माधव सिंह तोमर, प्रभात कुमार सिंह, गृजेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ रतन बाबू, अखिलेश कुमार सिंह उर्फ नुनू बाबू ,अमृत कुमार सिंह आदि मौजूद थे.


मालूम हो कि 13 सितंबर 2017 को डॉ जंग बहादुर सिंह का पूर्णिया में निधन हुआ था.

(नि.सं.)

ख्याति प्राप्त सर्जन रहे स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह की धर्मपत्नी विधुमुखि सिंह का देहांत ख्याति प्राप्त सर्जन रहे स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह की धर्मपत्नी विधुमुखि सिंह का देहांत Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 24, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.