सिंहेश्वर प्रखंड में पंचायत निर्वाचन में मुखिया पद के लिए 104 उम्मीदवार बचे मैदान में

मधेपुरा जिले में सिंहेश्वर प्रखंड में पंचायत निर्वाचन में विभिन्न पदों पर 24 उम्मीदवारो के नाम वापसी के बाद मुखिया पद के 104 लोग मैदान में बचे हैं। पंसस के 105, वार्ड सदस्य के 665, पंच के 308 उम्मीदवार मैदान मैदान बचे हुए हैं। 

जिसमें दुलार पीपराही से 5- सीता देवी, जितेंद्र कुमार मंडल, जोगन मंडल, नरेश यादव, अकाली देवी, रुपौली से शांति देवी और तेतरी देवी, जजहट सबैला से निधि देवी और मौसम कुमारी, सुखासन से अरविंद कुमार ने नाम वापस लिया। 10 वार्ड सदस्य के नाम वापस लेने से अब 665 वार्ड सदस्य मैदान में हैं। जिसमें वार्ड सदस्य पद से जजहट सबैला वार्ड नंबर 9 से चंद्रशेखर कुमार, लालपुर वार्ड 13 से विकास कुमार, इटहरी वार्ड 9 से मिंटू कुमार, बैहरी वार्ड 2 से शंभू मालाकार, सुखासन वार्ड 9 से नीरज कुमार, दुलार पीपराही वार्ड 2 से लोचन तांती और सरिता देवी, रुपौली वार्ड 9 से कुमोद कुमार, वार्ड  10 से शुभम भारती, मानपुर वार्ड 5 से संजू कुमारी ने नाम वापस ले लिया।


 ग्राम कचहरी के 2 पंचो के नाम वापसी के बाद 308 पंच मैदान है। पंच में दुलार पिपराही वार्ड 10 से सिकंदर ऋषिदेव और रूपौली वार्ड 11 से हमीदा खातून ने नाम वापस ले लिया। पंचायत समिति के 2 उम्मीदवार के नाम वापसी के बाद 105 लोग मैदान में बचे हैं। नाम वापसी लेने वाले अभ्यर्थी बैहरी क्षेत्र संख्या 3 अतुल कुमार और दुलार पिपराही क्षेत्र संख्या 5 नूनू दाई देवी है।


सिंहेश्वर प्रखंड में पंचायत निर्वाचन में मुखिया पद के लिए 104 उम्मीदवार बचे मैदान में सिंहेश्वर प्रखंड में पंचायत निर्वाचन में  मुखिया पद के लिए 104 उम्मीदवार बचे मैदान में Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.