पियाजियो वेहकिल्स के जोनल मैनेजर के मधेपुरा पहुँचने पर ऑटो जोन में भव्य स्वागत

पियाजियो वेहकिल्स के जोनल मैनेजर (ईस्ट) श्री अनिर्बन दास अपने बिहार व्यवसायिक विजिट के दौरान मधेपुरा पहुंचे। मधेपुरा पहुंचने पर यहां पियाजियो थ्रीव्हीलर के डीलर मेसर्स ऑटो जोन में उनका भव्य स्वागत हुआ। श्री दास यहां अपने नेटवर्क को देखकर काफी संतुष्ट हुए। ऑटो जोन के पार्टनर राजू कुमार सिंह, अमित मोनी, प्रभाकर कुमार और सिद्धार्थ झा से मिलकर बिजनेस के बारे में बातें की। 

उन्होंने बताया कि पियाजियो वेहकिल्स आज भारत के थ्रीव्हीलर बाजार में सबसे ऊपर है। इस गाड़ी की  गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि पैरामीटर सबसे बेहतर है। हम हमेशा से और बेहतर के प्रयास में रहते हैं जिस वजह से मधेपुरा आये हैं। उन्होंने पियाजियो शोरूम में चार नई गाड़ियां भी ग्राहकों दी।। उनके साथ  बिहार के एरिया मैनेजर श्री ओंकार प्रियदर्शी और एरिया सेल्स मैनेजर श्री प्रवीण कुमार भी थे।

(नि. सं.)

पियाजियो वेहकिल्स के जोनल मैनेजर के मधेपुरा पहुँचने पर ऑटो जोन में भव्य स्वागत पियाजियो वेहकिल्स के जोनल मैनेजर के मधेपुरा पहुँचने पर ऑटो जोन में भव्य स्वागत Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 10, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.