मधेपुरा जिले में कोरोना अब लगातार अर्द्धशतक लगाने लगा है। पिछले तीन दिनों से नित्य लगभग 50 लोग संक्रमित हो रहे हैं।
कोरोना अब गांव की ओर भी घुसकर संक्रमित करने लगा है। बच्चे और बूढ़े के साथ सर्वाधिक संख्या में युवा भी संक्रमित होने लगे हैं।
आलमनगर प्रखंड मुख्यालय का वार्ड 1 में लगभग एक ही परिवार के आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं।
गम्हरिया प्रखंड में पिछले तीन दिनों से बभनी गांव में कोरोना के संक्रमित पाए जा रहे हैं। इस प्रखंड में आज नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं जिसमें सात बभनी गांव के वार्ड 3,8 और 9 के हैं। इस गांव के 50 से अधिक लोग पहले से ही संक्रमित हैं। आज गम्हरिया वार्ड 1 और 7 के भी दो लोग संक्रमित मिले हैं।
मधेपुरा प्रखंड में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सकरपुरा गांव के वार्ड 4 के तीन लोग हैं।शेष आठ लोग शहर के विभिन्न वार्डों के हैं। वार्ड 3 में तीन, वार्ड 6, 10, 13 और 19 में एक एक तथा एक मधेपुरा के निवासी हैं।
सिंहेश्वर प्रखंड में आज चार संक्रमित हैं। इसमें दो कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज के तथा सिंहेश्वर वार्ड 12 के दो लोग हैं।
मुरलीगंज में पांच संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो गम्हरिया गांव के वार्ड 1 और 7 के, इटहरी वार्ड 8 के दो तथा मनहारा वार्ड 9 के एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
उदाकिशुनगंज में मात्र एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है जो कुमारपुर मजौरा वार्ड 4 का निवासी है।
कुमारखंड में भी लक्ष्मीपुर चंडीस्थान वार्ड 2 में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
शंकरपुर प्रखंड के कलहुआ वार्ड वार्ड 8 और 11 का एक एक व्यक्ति और बरियाही वार्ड 4 का एक यानी प्रखंड में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं।
ग्वालपाड़ा में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये तीनों सिसवा गांव के हैं।
एक अन्य सहरसा के सलखुआ निवासी भी यहां जांच में संक्रमित पाया गया है।
इस प्रकार जिले में मंगलवार को 46 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इससे पूर्व जिले में 2379 लोग संक्रमित थे। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2425 हो चुकी है।

मधेपुरा जिले में अब लगातार अर्द्धशतक लगाने लगा कोरोना, आज 46 संक्रमित
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 08, 2020
Rating:

No comments: