मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के श्री नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इसराइन बेला पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मधुबनी में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर पर स्थानीय मुखिया से कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा बदसलूकी करने का आरोप लगा है.
मामले में बदसलूकी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखिया राम अवतार ठाकुर के द्वारा आरोप लगाया गया है कि स्थानीय अशोक मेहता अपने पिता और दो अन्य भाई के साथ बिना किसी से परमिशन लिए बुधवार शाम को करीब 7 बजे सेंटर पर रह रहे लोगों के बीच पानी का बोतल, दवाई और साबुन का वितरण कर रहे थे। इसी बीच वे भी कहीं से सेंटर पर पहुंचे और उन्होंने अशोक मेहता से पूछा कि किसके परमिशन से यह सब यहां वितरण कर रहे हैं। मुखिया का आरोप है कि बस इतना पूछते ही अशोक मेहता और उनके साथ आए उनके परिजन उनसे उलझ गए और गाली गलौज करते हुए बदसलूकी करने लगे और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मुखिया ने इसकी सूचना बीडीओ नवीन कुमार सिन्हा, सीओ जयप्रकाश राय और थानाध्यक्ष रवीश रंजन को दी। मौके पर सभी पदाधिकारी पहुंचकर मामले की जांच की।
थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने बताया कि मुखिया के आवेदन पर अनधिकृत रूप से क्वारंटाइन सेंटर में जाकर वहां रहने वाले लोगों को सामान वितरित करने और स्थानीय मुखिया के साथ बदसलूकी करने तथा जान से मारने की धमकी देने को लेकर थाना कांड संख्या 20/20 दर्ज कर लिया गया है।
(रिपोर्ट: मीना कुमारी)

मुखिया से बदसलूकी और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 21, 2020
Rating:

No comments: