50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, वरूणेश्वर धाम में जल चढ़ाकर लौट रहा था वापस

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज के मधुकरचक पंचायत स्थित वार्ड 12 में  पकिलपार के भित्ता टोला ईट सोलिंग सड़क पर सोमवार की सुबह 5:30 बजे 50 वर्षीय मुसहरू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


मृतक बाबा वरूणेश्वर धाम में जल चढ़ाकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बौलेरो सें खींचकर उसे सिर,पेट जांघ आदि में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रविवार की रात बौलेरो से महादेवपुर घाट जल भरने गया था। जल भरकर रविवार की सुबह वह वरूणेश्वर धाम में अपने अन्य साथियों के साथ जल चढ़ाया। और वापस घर की तरफ लौट रहा था। उसके साथ गाड़ी में अन्य दोस्त भी मौजूद थे। जो जल चढाने के बाद अपने घर पर पहले हीं उतर गए थे। इसी बीच यह घटना घटी।

चूंकि उक्त क्षेत्र सीमावर्ती जिला पुर्णिया से सटा है।इस कारण ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व पुर्णिया पुलिस द्वारा उक्त टोले में छापेमारी की थी। जिसमें लोगों को लगा कि पुलिस को अभिनंदन ने ही सूचना दी, उसी रंजिश में उक्त घटना घटी। ऐसा ग्रामीणों का मानना है। 

दूसरी आशंका यह भी है,कि बिहारीगंज थाना कांड संख्या 286/17 दिनांक 3 अक्टूबर 2017 को छबिलाल यादव की हत्या हुई थी। उक्त कांड में कुल 15 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें अभिनंदन उर्फ मुसहरू भी दूसरे नंबर पर नामजद है। लोग इस घटना को उक्त कांड संख्या से भी जोड़कर देख रहें हैं। 

घटना के बाद से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश दिखा। मृतक के परिजन व आमजन बिहारीगंज थानाध्यक्ष के पहुंचने पर नहीं माने। डीएसपी सीपी यादव के पहुंचने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। फिर आगे की प्रक्रिया हुई। उन्होंने पीड़ितों को आश्वास्त किया कि उक्त मामले में कठोर कारवाई की जाएगी। फिर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, वरूणेश्वर धाम में जल चढ़ाकर लौट रहा था वापस 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, वरूणेश्वर धाम में जल चढ़ाकर लौट रहा था वापस Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 12, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.