मधेपुरा में RSS का अभ्युदय संघ समागम आयोजित, स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प


मधेपुरा, बिहार - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मधेपुरा जिला द्वारा आज अभ्युदय संघ समागम का बैठक किया गया। उसे बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक प्रवीण जी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संघ के स्वयंसेवक एक व्यक्ति एक स्थान पर जाएगा। ऐसे में अपने मधेपुरा जिला में 100 स्थान पर नई शाखाएं खुलेगी और इस सभी स्थानों से 13 दिसंबर 2026 को होने वाले अभ्युदय संघ समागम मुजफ्फरपुर में हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणेश में यहां से जाएंगे और वहां पर सरसंघचालक श्री मोहन भागवत का बौद्धिक सुनेंगे और मिलेंगे। यह समागम उत्तर बिहार प्रांत के आह्वान पर किया गया था।

समन्वय की बैठक में बड़ी संख्या में पूरे जिला स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस बैठक में संघ के अनुसांगिक संगठन भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, एकल अभियान, विद्या भारती, अधिवक्ता परिषद, स्वदेशी जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अन्य सभी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री प्रवीर ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाना है। अभ्युदय संघ समागम के माध्यम से नए स्वयंसेवकों को जोड़ने और समाज में समरसता का संदेश दिया गया।
मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर बिहार प्रांत में संघ का कार्य तेजी से बढ़ रहा है और युवा वर्ग बड़ी संख्या में संघ से जुड़ रहा है।
(रिपोर्ट: मुरारी सिंह)
मधेपुरा में RSS का अभ्युदय संघ समागम आयोजित, स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प मधेपुरा में RSS का अभ्युदय संघ समागम आयोजित, स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 20, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.