सहरसा: महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी अधिवक्ता सुदेश सिंह के खिलाफ कार्यवाही के लिए महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन

महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को मांग पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि सुदेश कुमार सिंह द्वारा आए दिन संगीता सिंह को प्रताड़ित किया जाता है।
कोशी प्रमंडलीय महिला संघर्ष समिति सहरसा के बैनर तले स्टेडियम के बाहरी परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजन के पश्चात समाहरणालय के मुख्य द्वार तक जुलूस प्रदर्शन कर डीएम की अनुपस्थिति में महिलाओं का एक शिष्टमंडल सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा एवं ओ एस डी अनिल पांडेय से मिलकर ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में महिलाओं पर व्यापक घरेलू हिंसा तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा की माँग करते हुए हाल में ही महिला अधिवक्ता संगीता सिंह के साथ दुर्व्यवहार अधिवक्ता सुदेश कुमार सिंह द्वारा किये गए इज्जत-आबरू पर हमला तथा लगातार दुर्व्यवहार किये जाने पर आक्रोश जताते हुए कारवाई करने की माँग की गयी। साथ ही साथ सभी कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए वकालतखाना सहरसा में महिला अधिवक्ताओं हेतु अलग कक्ष एवं उसमें CCTV कैमरा लगाने की मांग की। उक्त धरना और जुलूस प्रदर्शन की अध्यक्षता आरापट्टी की मुखिया शान्ति कुमारी चौधरी ने की।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कोशी प्रमंडलीय महिला संघर्ष समिति की गुंजन कुमारी, अंजना सिंह, मधु यादव, निशा पांडेय, स्मिता सिन्हा, शशि देवी, रिंकी देवी, अनीता देवी, बबिता देवी, शैल कुमारी,पार्वती कुमारी, राधा देवी, शिखा देवी, उषा देवी, रेणु जयसवाल, नीलम देवी, बेबी कुमारी, सोनी कुमारी, उषा देवी, सुमित्रा देवी, चमेली देवी, संगीता देवी, रेखा देवी, सीता देवी, किरण देवी, भारती देवी सहित सैकड़ों महिलाएं विरोध प्रदर्शन में शामिल थी। (ए. सं.)
सहरसा: महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी अधिवक्ता सुदेश सिंह के खिलाफ कार्यवाही के लिए महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 02, 2019
Rating:

No comments: