मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में पुलिस छापेमारी में डीलर के घर से 10 लीटर व एक अन्य के घर से 15 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला व एक पुरूष को गिरफ्तार कर
लिया गया।
बिहारीगंज के मंजौरा ओपी अन्तर्गत जौतेली आदिवासी टोला में मंगलवार की सुबह
पुलिस ने पूरी टीम के साथ छापेमारी की इस दौरान डीलर की पत्नी सुशीला देवी को महुआ
शराब बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जबकि शिव कुमार मरांडी को 15 लीटर के साथ गिरफ्तार किया।
ज्ञात हो कि दशहरा व मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर
बिहारीगंज थानेदार मुकेश कुमार मुकेश अपने दलबल के साथ शेखपुरा, कोठी टोला कुस्थन, शेखपुरा आदि जगहों पर लगातार छापेमारी की गयी। इसी कड़ी में
आज पुलिस को सफलता मिली। दो के अलावे एक अन्य अभियुक्त बबलू मुर्म को भी पुलिस ने
गिरफ्तार किया।
छापेमारी के दौरान एस आई रामधन उरांव,अशोक सिंह ए.एस.आई अनिल सिंह, मुरलीधर पासवान व सुभाष सिंह व पुलिस बल के साथ छापेमारी
की गयी।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
शराब के साथ एक महिला और एक पुरुष गिरफ्तार
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 26, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 26, 2017
Rating:
