सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के परसरमा गांव में गुरूवार को एक कुंए में 26 वर्षीया महिला की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर
अस्पताल लाया है।
जानकारी के अनुसार गांव की कुछ महिला जब कुंआ में पानी भरने के लिए गई तो कुंए
मे बाल्टी डालने के साथ ही वह जोर- जोर से चीखने लगी। साथ में पानी भरने गई
महिलाओं को भी कुछ देर तक कुछ समझ में नहीं आया। महिलाओं ने जब बारीकी से कुंए में
झाँका तो देखा कि एक महिला का शव पानी पर तैर रहा है।
महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव के लोगों की दी। देखते ही देखते पूरे गांव के
लोगों का हुजूम वहां जमा हो गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे
लेकर पूछताछ किया। लेकिन घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने शव को पहचानने से इंकार कर
दिया।
पुलिसिया अनुसंधान के बाद महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई है। सदर थानाध्यक्ष
राजेश्वर सिंह ने बताया कि मृतक महिला राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी
रूकमनी देवी है। जिसकी शादी परसरमा गांव में 03 वर्ष पूर्व रौशन चौधरी के साथ हुई थी। पुलिस मामले की
गहराई से छानबीन में जुटी है। मृतका के पिता आनंदी चौधरी ने पुत्री की हत्या करने का आशंका जाहिर किया है।
सुपौल में कुंए में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 17, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 17, 2017
Rating:

