भगवान भरोसे बी.एन.एम.यू.: हड़ताल 13वें दिन जारी, थाली पीट-पीटकर प्रदर्शन

मधेपुरा का बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय इन दिनों चल रहा है भगवान भरोसे. कुलपति महोदय विश्वविद्यालय से गायब हैं और ऐसे में अस्थायी कर्मचारी के समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है. अनिश्चितकालीन धरना पर डटे हैं अस्थायी कर्मचारी.
         मंडल विश्वविद्यालय के अस्थायी कर्मचारियों का आज तेरहवें दिन हड़ताल जारी है. विश्वविद्यालय प्रशासन कोई ठोस वार्तालाप की पहल नहीं कर रहा है. अस्थाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विश्वविद्यालय के कार्यालयों में लटक रहा है ताला. छात्रों को हो रही है भारी परेशानी क्योंकि स्थाई रूप से काम काज है ठप है.  छात्र आवश्यक कार्य को लेकर दर-दर भटकने पर मजबूर हो रहे हैं.
          बता दें कि लगातार 17 फरवरी से विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित अस्थायी कर्मचारियों ने आज अपनी दो सूत्री मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में थाली पीट-पीटकर किया जमकर प्रदर्शन और विश्वविद्यालय प्रसाशन के विरुद्ध घंटो नारेबाजी किया.     विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि हड़ताल है लोकतांत्रिक अधिकार वार्तालाप को तैयार है प्रशासन. वहीँ छात्र नेता राहुल कुमार ने इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर समस्या की निदान जल्द नहीं हुआ तो विश्वविद्यालय गेट में ताला जड़कर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे. 
    बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय में जहाँ अस्थायी कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांग को लेकर 17 फरवरी से लगातार धरना पर अड़े है इन कर्मचारियों सहित संघ के नेता अखिलेश कुमार की मांग है कि स्थायी रूप से तत्काल आउट सोर्सिंग बहाली बंद कर हमारी नौकरी को की जाय स्थायी. लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध थाली पीट-पीटकर जमकर बवाल काटा और घंटों प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की.
           इस मामले को लेकर कुलसचिव डॉ.के.पी.सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अस्थायी कर्मचारियों से वार्तालाप को तैयार है प्रशासन पर अस्थायी कर्मचारी अपने अड़ियल रवैये पर जमे हुए हैं. उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा अपने अधिकार के लिए आन्दोलन लोकतांत्रिक अधिकार है. जल्द ही विश्वविद्यालय में अस्थायी कर्मचारियों के समस्याओं पर विचार किया जाएगा.
भगवान भरोसे बी.एन.एम.यू.: हड़ताल 13वें दिन जारी, थाली पीट-पीटकर प्रदर्शन भगवान भरोसे बी.एन.एम.यू.: हड़ताल 13वें दिन जारी, थाली पीट-पीटकर प्रदर्शन  Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 29, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.