मधेपुरा: मैराथन दौड़ का आयोजन, लड़के और लड़कियां साथ दौड़े

मधेपुरा जिला के गम्हरिया प्रखंड में आज आयोजित किया गया जिसमे लड़के और लड़कियों की दौड़ साथ-साथ हुई.
    प्रखंड के पारसमणि उच्च विद्यालय बभनी के एनसीसी छात्र-छात्राओं की पांच किलोमीटर दूरी की मैराथन दौड़ का उद्घाटन स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सत्य नारायण झा ने फीता काट कर किया और गम्हरिया के अंचलाधिकारी ध्रुव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दस लडको और दस लड़कियों की टीम को गम्हरिया के बस स्टैंड से पारसमणि उच्च विद्यालय बभनी तक के लिए रवाना किया.
    मैराथन दौड़ में बभनी के ही सुशील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसने पांच किलोमीटर की दूरी महज 20 मिनट में तय कर ली. दूसरे स्थान पर गुलाब कुमार और तीसरे स्थान पर काजल कुमारी रही.
    विजेताओं में प्रथम स्थान पर रहे सुशील कुमार को अवकाश प्राप्त शिक्षक सत्यनारायण झा ने शील्ड देकर, दूसरे स्थान पर रहे गुलाब कुमार को सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सिंह तथा तीसरे स्थान पर रही काजल कुमारी को राजा झा ने पुरस्कृत किया.
    इस मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, सहायक शिक्षक फुरकान अली, सुमन कुमार एनसीसी कमांडर आदि मौजूद थे.
मधेपुरा: मैराथन दौड़ का आयोजन, लड़के और लड़कियां साथ दौड़े मधेपुरा: मैराथन दौड़ का आयोजन, लड़के और लड़कियां साथ दौड़े Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 24, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.