मधेपुरा जिला प्रशासन के द्वारा विधानसभा चुनाव से सम्बंधित ताजा आंकड़े उपलब्ध करा दिए गए हैं. मधेपुरा के जिलाधिकारी मो० सोहैल के द्वारा उपलब्ध कराये गए कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े इस तरह हैं:
मतदाताओं की संख्यां:
1. विधानसभा क्षेत्र: 70- आलमनगर- कुल मतदाता- 313386 (पुरुष- 163894, महिला-149300, अन्य-5, सर्विस वोटर-187)
2. विधानसभा क्षेत्र: 71- बिहारीगंज - कुल मतदाता- 284135 (पुरुष- 147195, महिला-136760, अन्य-8, सर्विस वोटर-172)
3. विधानसभा क्षेत्र: 72- सिंहेश्वर (सु०)- कुल मतदाता- 285954 (पुरुष- 149021, महिला-136753, अन्य-9, सर्विस वोटर-171)
4. विधानसभा क्षेत्र: 73- मधेपुरा- कुल मतदाता- 305158 (पुरुष- 158986, महिला-145853, अन्य-10, सर्विस वोटर-309)
इस तरह जिले में कुल 11 लाख 88 हजार 633 वोटर हैं जिनमें पुरुष वोटर-619096, महिला वोटर-568666, अन्य- 32 तथा सर्विस वोटर 839 हैं.
मतदान केन्द्रों के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 290, बिहारीगंज में कुल 255, सिंहेश्वर में कुल 267 तथा मधेपुरा में कुल 284 मतदान केंद्र यानि पूरे जिले में कुल 1107 मतदान केन्द्रों पर 5 नवम्बर को चुनाव संपन्न कराये जायेंगे.
(रिपोर्ट: मुरारी सिंह)
जानिये मधेपुरा जिला के चारों विधानसभा क्षेर्त्रों के महत्वपूर्ण और ताजा आंकड़े
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 08, 2015
Rating:

No comments: