सिंहेश्वर के नए सीओ ने कहा, ‘अब तक जो हुआ उससे बेहतर कार्य करेंगे’

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर के नए अंचलाधिकारी के  रूप में  जय जय  राम  यादव ने  पदभार ग्रहण करते ही कहा कि सिंहेश्वर अंचल में अब तक  जो हुआ,  उससे  बेहतर  कार्य  करेंगे. एक  सादे समारोह में  पूर्व  सी ओ  अनिल कुमार झा ने कहा कि  मैंने अपने  कार्यकाल में  अच्छा  काम किया है, लेकिन  सभी को  खुश  नहीं  किया जा सकता है. जिस  किसी  को भी  हमसे  दुख  पहुंचा है वो हमारी  मजबूरी  को  समझे.
नए अंचलाधिकारी के योगदान और पूर्व के अंचलाधिकारी की विदाई पर प्रखंड सभागार में आयोजित समारोह के मौके पर  बीडीओ  अजीत कुमार, सीडीपीओ  अनीता  चौधरी,  वीऐओ  राजदेव राम, मुखिया संघ  अध्यक्ष  मोहन  मिश्र,  राजेश कुमार, सीता  राम  साह,  अंचलकर्मी  भूपेन्द्र  कुमार,  गबेन्द्र सिंह, अभिमन्यु  यादव,   सत्यदेव  मंडल , सुदामा  प्रसाद  आदि उपस्थित थे.
सिंहेश्वर के नए सीओ ने कहा, ‘अब तक जो हुआ उससे बेहतर कार्य करेंगे’ सिंहेश्वर के नए सीओ ने कहा, ‘अब तक  जो हुआ  उससे  बेहतर  कार्य  करेंगे’ Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 17, 2015 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.