

पहले
दिन जहाँ स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन ने
लोगों का मन मोहा वहीँ दूसरे दिन इंडियन
आयडल फेम दीपाली सहाय ग्रुप ने लोगों का जबरदस्त मनोरंजन किया. कार्यक्रम में उमड़ी
भारी भीड़ और तालियों की गडगडाहट से बाहर से आये कलाकार गदगद हो रहे थे और जिले के
लोगों से मिले प्यार और सम्मान की चर्चा उन्होंने खुले मंच से कई बार की.

आज
समापन के रोज एक अलग और उच्चस्तरीय कवि सम्मलेन सह मुशायरा के कार्यक्रम का आयोजन
किया गया जिसमें देश भर के नामी कवि और शायरों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए.
आज तीसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत मधेपुरा की दस वर्षीया शास्त्रीय नृत्यांगना
श्रुति कश्यप के नृत्य से हुई और श्रुति के नृत्य ने दर्शकों में ऐसा समां बांधा
कि मौजूद लोग अचंभित रह गए. कवि सम्मलेन से पूर्व जिलाधिकारी गोपाल मीणा, पुलिस
अधीक्षक आशीष भारती तथा जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने जिले में विभिन्न
क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करीब दो दर्जन महिलाओं को सम्मानित किया
जिसमें नर्स से लेकर शिक्षिका, जिले की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली
खिलाड़ी, महिला प्रोफ़ेसर, स्कूल संचालिका और आंगनबाड़ी सेविका आदि भी शामिल थीं.
सम्मान स्वरुप सभी महिलाओं को प्रशस्तिपत्र और चेक के रूप में प्रोत्साहन राशि दी
गई.
शिक्षा
और साहित्य के क्षेत्र में डा० शान्ति यादव और छोटी सी उम्र में शास्त्रीय नृत्य
में उम्दा प्रदर्शन करने वाली श्रुति कश्यप को जिलाधिकारी औए पुलिस अधीक्षक ने
संयुक्त रूप से ‘सिंहेश्वर
महोत्सव’ का आकर्षक मोमेंटो प्रदान
कर सम्मानित किया.
कुल
मिलाकर तीन दिनों के सिंहेश्वर महोत्सव ने प्रसिद्ध सिंहेश्वर मेले की भव्यता को
बढ़ाकर इसे इलाके के लोगों के लिए यादगार बना दिया.
यादगार बना सिंहेश्वर महोत्सव: कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन: दो दर्जन महिलाओं को सम्मान
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 10, 2015
Rating:
