|नि० सं०|18 नवंबर 2014|
मधेपुरा के भाजपा नेता आभाष आनंद झा को भाजपा
पंचायती राज मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
भारतीय
जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जय कृष्ण झा ने आभाष आनंद झा को एक पत्र लिखकर
उनके पंचायती राज मंच का जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनयन की सूचना दी है. प्रदेश
अध्यक्ष ने अपने पत्र में आभाष आनंद झा पर विश्वास जताते हुए लिखा है कि आपके
नेतृत्व में जिला संगठन की गुणात्मक वृद्धि होगी. प्रदेश नेतृत्व ने श्री झा से
भाजपा जिलाध्यक्ष की राय से जिला कार्यसमिति एवं प्रखंड संयोजक का नाम तय कर
प्रदेश कार्यालय को सूचित करने का आग्रह किया है.
उधर
पंचायती राज मंच का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर मधेपुरा के युवा लोकप्रिय नेता आभाष आनंद झा ने मधेपुरा टाइम्स को
बताया कि उनकी कार्यकुशलता पर प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा कर जो जिम्मेवारी उन्हें
सौंपी है उस विश्वास पर मैं हमेशा खरा उतरने की कोशिश करूँगा.
आभाष आनंद झा बने भाजपा पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 18, 2014
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 18, 2014
Rating:

No comments: