नई व्यवस्था में किसे क्या मिला मधेपुरा सदर थाना में ???

|वि.सं.|01 मई 2013|
सरकार की नई व्यवस्था के तहत जहाँ बिहार के 155 पुलिस थानों में नई व्यवस्था आज से लागू कर दी गई है वहीं मधेपुरा जिले के दो थाने इस व्यवस्था की परिधि में आ गए हैं. मधेपुरा सदर और उदाकिशुनगंज थाने को अनुसन्धान शाखा और विधि व्यवस्था शाखा में विभक्त कर दिया गया है.
      सदर थाने में पदस्थापित कुल 15 पुलिस पदाधिकारियों में थानाध्यक्ष कृष्णबली सिंह को अनुसंधान और विधि-व्यवस्था दोनों का भार मिला है. वहीं अनुसंधान शाखा में काम करने वाले पदाधिकारी हैं- अनि भोला सिंह, अनि (अवर निरीक्षक) मिथिलेश कुमार राय, अनि महेश यादव, अनि पंचलाल यादव, अनि रविन्द्र प्रसाद सिंह, अनि रंजय सिंह, अनि मंगलेश कुमार मधुकर तथा सअनि (सहायक अवर निरीक्षक) मदन मोहन सिंह. सदर थाना के अंतर्गत विधि व्यवस्था शाखा का भार मिले पदाधिकारियों के नाम हैं, अनि नितेश कुमार, अनि बृज किशोर तिवारी, सअनि सत्येन्द्र सिंह, सअनि बिन्देश्वरी राम, सअनि नंदकिशोर सिंह तथा सअनि त्रिभुवन शुक्ला.
      नई व्यवस्था लागू होने के बाद ये उम्मीद जताई जा सकती है कि सदर थाना पहले से बेहतर काम कर सकेगा.
नई व्यवस्था में किसे क्या मिला मधेपुरा सदर थाना में ??? नई व्यवस्था में किसे क्या मिला मधेपुरा सदर थाना में ??? Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 01, 2013 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.