मंडल विश्वविद्यालय का वेबसाईट हुआ खल्लास

साईट की वर्तमान स्थिति
रिंकू सिंह/३० सितम्बर २०११
पहले दिखता था ऐसा
और वही हुआ जिसकी जानकारी कुछ दिन पहले ही मधेपुरा टाइम्स को मिल चुकी थी.बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा का वेबसाईट (www.bnmu.in) एक्सपायर हो चुका  है और इसके साथ ही इस पर दुनियां को दिखाने के लिए मौजूद सभी जानकारियों पर ग्रहण लग चुका है.यूनिवर्सिटी से जुड़े हजारों छात्रों को झटका लग सकता है यदि वे अब तक कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ वेबसाईट के माध्यम से ले रहे थे.आज से जब लोग मंडल विश्वविद्यालय के वेबसाईट www.bnmu.in पर क्लिक करेंगे तो उन्हें इस सूचना को देखकर भारी निराशा हो सकती है: This domain name expired on Sep 29 2011 11:17AM. सूचना एवं क्रान्ति के इस युग में आज जहाँ कोई भी संस्था इंटरनेट के महत्त्व से इनकार नहीं कर सकती, वहां विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समय से अपने वेबसाईट को बचाने का प्रयास नहीं किया जाना ये दर्शाता है इसमें बैठे सम्बंधित लोग कितने लापरवाह हैं.
पूर्व से ही थी बहुतों को सूचना: यूनिवर्सिटी का वेबसाईट एक्सपायर हो रहा है इस बात की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को हो या न हो,पर कोसी के सबसे बड़े और बिहार में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली कंपनी Webx99.com ने कुछ दिनों पहले ही इसकी जानकारी हमें दे दी थी.कंपनी के संस्थापक विवेक ने हमें ये भी बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी मंडल विश्वविद्यालय के प्रशासक को भी दी थी और वेबसाईट के डोमेन को फिर से रिन्यू करने की अपील भी की थी,पर विश्वविद्यालय प्रशासन लापरवाह रहा.
अब क्या हो सकता है?: कल एक्सपायर हुए इस वेबसाईट के बारे में वेब एक्सपर्ट विवेक बताते हैं कि अभी भी एक सप्ताह का ग्रेस पीरियड मिला हुआ है, इसे एक सप्ताह के अंदर फिर से जीवित किया जा सकता है.उसके बाद पन्द्रह दिनों का एक्स्ट्रा ग्रेस पीरियड मिलेगा जिसमें इसे बचाने के लिए इस लापरवाही के लिए मंडल विश्वविद्यालय को एक बड़ी राशि दंड के रूप में देनी होगी.और उस दौरान भी यदि ये लोग लापरवाह रहे तो मंडल विश्वविद्यालय का ये निजी वेबसाइट सदा के लिए खल्लास हो जायेगा.
मंडल विश्वविद्यालय का वेबसाईट हुआ खल्लास मंडल विश्वविद्यालय का वेबसाईट हुआ खल्लास Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 30, 2011 Rating: 5

2 comments:

  1. N0 sir ji!! ok h! I clicked on that link, BNMU site is OK!!

    ReplyDelete
  2. मोहन सिंह जी,ये पुरानी ३० सितम्बर २०११ की खबर है.बाद में फिर इसे जिन्दा किया गया है.

    ReplyDelete

Powered by Blogger.